{"_id":"69d7f5aecc7126fee4035b87","slug":"villagers-apprehend-and-hand-over-three-conmen-disguised-as-sadhus-to-the-police-badaun-news-c-123-1-bdn1010-161222-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साधु वेशधारी तीन ठग ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साधु वेशधारी तीन ठग ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
एक साधू भेष धरी को दबोचे हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उसावां। साधु वेश में ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीछा कर उसावां व उसहैत थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। बाद में तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि साधु वेशधारी तीनों लोग महिला का सोने का मंगलसूत्र ठग कर ले जा रहे थे।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम मुजखेड़ा का है। बृहस्पतिवार को तीन साधु वेशधारी ठग पिंकी पत्नी पप्पू के घर पहुंचे। झांसे में लेकर सभी प्रकार की परेशानियां हल करने का दावा किया। पिंकी ने साधुओं को बताया कि उसके एक पुत्र की कुछ समय पहले अचानक मौत हो गई थी। तब से पूरा घर परेशान है।
साधुओं ने कहा कि उनके घर पर ऊपरी संकट है। उसके अन्य पुत्रों पर भी संकट है। इस संकट से वह उसे उबार सकते हैं। साधुओं ने उससे घर में रखे सोने के आभूषण आटे में रखवाकर मंगवाए। पिंकी ने गले से सोने का मंगल सूत्र उतारकर आटे में रख दिया। इसके बाद साधुओं ने महिला से पूर्व की ओर मुंह करके भगवान की स्तुति करने को कहा।
तब तक साधुओं ने सोने के आभूषण गायब करके आटे की पोटली बांधकर पिंकी को देते हुए कहा कि वह इस पोटली को घर के अन्दर छिपाकर रख दे। पोटली को तीन दिन बाद खोलना, घर का संकट कट जाएगा। महिला पोटली को घर के अंदर रखने गई, तब तक साधु गायब हो गए। महिला घर में अकेली थी।
घर से साधुओं को निकलता देख आसपास के ग्रामीण घर के बाहर आए। उन्होंने महिला से कहा कि आजकल साधु वेश में ठग घूम रहे हैं। इतना सुनते ही महिला ने आटे की पोटली खोली तो उसमें सोने का मंगल सूत्र गायब था। ठगी का एहसास होते ही पिंकी ने शोर मचा दिया। इस पर अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने कुछ दूरी पर ही एक साधु को पकड़ लिया।
बाद में दो साधुओं का पीछा कर उन्हें उसावां के नजदीक पकड़ लिया गया। इन तीनों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए साधुओं ने अपना नाम अतुल पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम छोटा परा कोतवाली दातागंज, अतुल पुत्र हरदयाल व सर्वेश कुमार पुत्र रमेश निवासीगण ग्राम परा कोतवाली दातागंज बताया है।
उसावां के थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। वहां के थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। तीनों साधुओं को उसहैत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई उसहैत पुलिस करेगी।
महिला को बातों में उलझाकर दो उचक्के उतरवा ले गए कुंडल
- कृष्णा कॉलोनी इलाके में बुधवार पूर्वाह्न की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा से दो हजार रुपये निकालकर घर लौट रही महिला को बातों में उलझाकर दो उचक्के उनके दोनों कान से सोने के कुंडल उतरवा ले गए।
ठगी का मामला बुधवार पूर्वाह्न का है। कृष्णा कॉलोनी निवासी लता सक्सेना पत्नी स्व. सुभाषचंद्र कस्बे में ही अपनी बेटी के घर जाने की कहकर निकलीं। घंटाघर मार्केट में उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा से दो हजार रुपये भी निकाले। इसके बाद वह बेटी के घर जाने के बजाय अपनी कॉलोनी की ओर लौट पड़ीं।
लता ने बताया कि गद्दीटोला मोड़ के पास उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने खुद को हरिद्वार का निवासी बताते हुए कहना शुरू कर दिया कि आप परेशान हैं...। परेशानी हमें बताओ, समाधान कर देंगे। बात करते-करते दोनों युवक महिला के घर तक पहुंच गए। घर पहुंचने पर लता का हाथ कानों पर गया तो दोनों कुंडल गायब थे।
बेटे पिंटू समेत परिवार के लोगों ने दोनों युवकों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता न नहीं चला। लता ने उन्होंने दोपहर बाद कोतवाली जाकर पुलिस कर्मियों से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी वह हकीकत का पता कराएंगे।
Trending Videos