सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman hanged herself while talking to her boyfriend on the phone in Budaun

बदायूं में महिला ने दी जान: प्रेमी से फोन पर बात करते हुए फंदे से लटकी चार बच्चों की मां, शव देख चीख पड़ी बेटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर रही थी। कुछ देर बाद देखा तो बरामदे में फंदे से लटका मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Woman hanged herself while talking to her boyfriend on the phone in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते-करते महिला (35 वर्ष) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बेटी ने जब देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Videos


परिवार के लोगों ने बताया कि 16 साल पहले महिला का निकाह हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 14 साल की है। उसका पति अपने ससुर के साथ बिहार गया हुआ था। दोनों ससुर दामाद वही रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर बच्चे व महिला रहती थी। परिजन ने बताया कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में छात्रा की मौत का मामला: तापसी के गले में फंसा मिला मोती, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम

परिजनों का आरोप है कि महिला उससे रात-दिन फोन पर बात करती रहती थी। वह युवक पर साथ ले जाने का दबाव बना रही थी। युवक उसके विवाहित होने की बात कहकर उसे साथ रखने को मना कर दिया था। लेकिन विवाहिता बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने को तैयार थी। 

बेटी बोली- मां फोन पर किसी से बात कर रही थी  
महिला की 14 साल की बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर अपने साथ ले जाने की बात कह रही थी। बात करते बहुत समय हो गया तो बच्चे अपने कमरे में जाकर सो गए। बताया गया कि रात करीब 10 बजे फोन से बात करते हुए महिला बरामदे में लगे पंखे पर फंदे से लटक गई।

कुछ देर बाद बेटी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शव को फंदे से उतारकर शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। वहीं पति व मृतका के पिता को घटना की सूचना दी गई। गांव परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराई और शव को देर शाम गांव ले जाकर दफन करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed