सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women enraged over failure to remove shop; engaged in vandalism and poured liquor into the drain.

Budaun News: दुकान न हटाने पर महिलाएं भड़कीं, तोड़फोड़ कर नाली में बहाई शराब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Women enraged over failure to remove shop; engaged in vandalism and poured liquor into the drain.
पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद - फोटो : file photo
विज्ञापन
कुंवरगांव। हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में संचालित देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम जमकर बवाल हुआ। दुकान न हटाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर वहां पहुंचीं। विरोध-प्रदर्शन के बीच दुकान की दीवार तोड़ दी। कुछ महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने दुकान के अंदर रखी शराब को नष्ट कर दिया। ट्रेटा पैक फोड़कर बड़ी मात्रा में शराब नाली में बहा दी। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के संबंध में सेल्समैन ने पुलिस को तहरीर दी है।



हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव की महिलाओं का आरोप है कि गांव की आबादी के बीच चल रही शराब की दुकान हटाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। आरोप है कि दुकान के कारण क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ रही है, जिससे पारिवारिक कलह और सामाजिक समस्याएं जन्म ले रही हैं। शाम के समय शराब पीकर लोगों के अभद्र व्यवहार करने से महिलाओं का निकलना दूभर हो जाता है। वहीं, नाबालिग बच्चों को भी इसकी लत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बाद भी जब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार की शाम करीब पांच बजे महिलाएं दुकान के बाहर एकत्र हो गईं। महिलाओं के जुटने की भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने खिड़की के नीचे दीवार तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। अंदर रखीं देसी शराब की पेटियां बाहर निकालकर ट्रेटा पैक फोड़ दिए और शराब नाली में बहा दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 से 30 महिलाओं के समूह ने दुकान में रखी लगभग 10 पेटी शराब को निकालकर नष्ट कर दिया। दुकान में भी काफी तोड़फोड़ की। सेल्समैन, किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। सेल्समैन की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

सेल्समैन की तहरीर मिली है। तहरीर में गांव की कुछ महिलाओं पर दुकान में तोड़फोड़ करने और शराब नाली में बहाए जाने का आरोप लगाया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद- फोटो : file photo

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद- फोटो : file photo

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद

पुलिस को घटना की जानकारी देता सेल्समैन। संवाद- फोटो : file photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed