सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11-year-old girl found suffering from diphtheria

Bulandshahar News: 11 साल की बच्ची मिली डिप्थीरिया से पीड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
11-year-old girl found suffering from diphtheria
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 11 साल की बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। साथ ही पुष्टि के लिए बच्ची का सैंपल चंडीगढ़ लैब भेजा गया है।
Trending Videos


नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी नितिन कुमार प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। नितिन कुमार की 11 वर्षीय बेटी दर्शिका पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। साथ ही गले में समस्या होने लगी, 18 फरवरी को परिजनों ने नगर के नुमाइश फ्लाईओवर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया। सुधार न होने पर मंगलवार को परिजन ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र कुमार के पास ले गए। बच्ची को गले में सूजन, सफेद रंग की झिल्ली बनी होना, आवाज बदल जाने की समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। बच्ची को एंटी डिप्थीरिया सिरम लगवाने के बाद रेफर कर दिया गया है। पुष्टि के लिए सैंपल चंडीगढ़ लैब भेजा जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed