सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad staged a sit-in on Gulavathi Road and submitted a memorandum.

Bulandshahar News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुलावठी रोड पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad staged a sit-in on Gulavathi Road and submitted a memorandum.
सिकंदराबाद में धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सात दिन पूर्व गुलावठी रोड पर इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एबीवीपी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को गुलावठी फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम को एसएसपी को संबोधित तीन मांगों को लेकर ज्ञापन साैंपा। आश्वासन के बाद 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर एबीवीपी ने धरना समाप्त कर दिया।
Trending Videos

मंगलवार को एबीवीपी के जिला संयोजक कर्मवीर भाटी के नेतृत्व में छात्र गुलावठी फ्लाई के नीचे पहुंचे और उन्होंने सिकंदराबाद गुलावठी मार्ग पर बैठ धरना शुरू कर दिया। कर्मवीर भाटी ने कहा कि 18 फरवरी को गेसूपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे एसडीएम कॉलोनी निवासी छात्र प्रवेश की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आरोपी चालक और वाहन पुलिस की लापरवाही के चलते पकड़ा नहीं गया है। इसके लिए एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय पुलिस की विफलता के चलते एसआईटी से मामले की जांच कराई जाए।
आरोपी चालक की गिरफ्तारी शीघ्र और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन की ओर से 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। यदि 48 घंटे के अंदर मांगों पर विचार नहीं किया गया,तो पूरे जनपद में चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम सरजेश यादव को एबीपी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed