{"_id":"69dbcfbf4ceb74750509e64a","slug":"2400-rupees-security-deposit-will-be-required-for-commercial-cylinders-during-marriages-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-152016-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विवाह में कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए देनी होगी 2400 रुपये सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विवाह में कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए देनी होगी 2400 रुपये सिक्योरिटी
विज्ञापन
चोला क्षेत्र के गांव कोदू स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। गैस की किल्लत के बीच सहालग में सिलिंडर आवेदन करने पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक शादी के लिए पांच कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जाएंगे। प्रत्येक सिलिंडर पर 4,654 रुपये देने होंगे। इसमें से 2400 रुपये प्रति सिलिंडर सिक्योरिटी होगी। सिलिंडर लौटाने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी। ऐसे में सिलिंडर का वास्तविक शुल्क 2,254 रुपये होगा। इस तरह से पांच सिलिंडर लेने के लिए 23,270 रुपये की जरूरत पड़ेगी।
पिछले काफी दिनों से जिले में घरेलू के साथ कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने पर अधिकतर प्रतिष्ठान बंद हो चुके हैं। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। शादी वाले परिवाराें के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए पहले शादी के कार्ड के साथ जिला आपूर्ति विभाग में आवेदन करना होगा। इसके साथ शपथ पत्र भी जरूरी है।
विभाग आवेदन मिलने पर इसकी डिमांड पेट्रो कंपनी को भेजेंगे और उसके बाद सिलिंडर मिलेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभी तक सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें साथ ही पेट्रो कंपनी को भेजा जा रहा है, ताकि समय पर कॉमर्शियल सिलिंडर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि पांच सिलिंडर प्राप्त करने के लिए 23,270 रुपये देने होंगे। एक सिलिंडर का रेट 2,254 रुपये निर्धारित किया गया है।
शादी के लिए सिलिंडर प्राप्त करने के लिए जिला आपूर्ति विभाग के कार्यालय में आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ मेहमानों की संख्या और सिलिंडरों की जरूरत का विवरण देते हुए शपथपत्र भी देना होगा। आपूर्ति विभाग द्वारा जांच के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक शादी के लिए अधिकतम पांच सिलिंडर की सीमा तय की गई है। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
-- -
सुबह छह बजे से लगी लाइन, सिलिंडर न मिलने पर हंगामा
चोला। क्षेत्र के गांव कोंदू स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए रविवार सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लाइन लगना शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण अधिकतर उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ता राजू, विजय प्रताप, भूपेंद्र, काली, गुड्डू, सीमा, गुड़िया व कमलेश आदि ने बताया कि बुक करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वह सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलिंडर कब तक मिलेगा, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। गैस एजेंसी के मालिक विजय कुमार का कहना है कि सिलिंडर की सप्लाई कम है और उपभोक्ता अधिक होने के कारण सभी को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि सभी को सिलिंडर मिले। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos