फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A special train will run between Aligarh and Rajghat today.

Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A special train will run between Aligarh and Rajghat today.
बुलंदशहर। सावन माह के पहले सोमवार को गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट-राजघाट पहुंचेंगे। जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ को देख उत्तर मध्य रेलवे ने अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोमवार को अप-डाउन संचालित होगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 08:15 बजे चलेगी और डिबाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, गोधा हाल्ट, सुनामई हाल्ट, हरदुआगंज तथा मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और भीड़ को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed