सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man returning from an engagement was hit by an unknown vehicle and died.

Bulandshahar News: सगाई से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from an engagement was hit by an unknown vehicle and died.
मृतक ललित का फाइल फोटो
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र स्थित बिबकॉल कंपनी के पास रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय ललित की मौत हो गई। ललित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से पूरे गांव वैर बादशाहपुर में शोक फैल गया है।
Trending Videos

ककोड थाना क्षेत्र के ग्राम वैर बादशाहपुर निवासी ललित अपने साले के सगाई समारोह में शामिल होने गांव नए बांस गया था। वहां से देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी बिबकॉल कंपनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोला थाने के एसएसआई राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ललित शादी-ब्याह में जेनरेटर चलाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे 5 वर्षीय बेटा देवेश और 3 वर्षीय बेटी जानवी हैं। परिजनों ने बताया कि घर में ललित की बहन उर्मी की 15 फरवरी को शादी तय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed