सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protests against the "Bhuskhar Pandit" web series, effigies burnt

Bulandshahar News: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Protests against the "Bhuskhar Pandit" web series, effigies burnt
खुर्जा में घूसखोर पंडत वेब सीरीज़ के विरोध में अभिनेता मनोज वाजपाई का पुतला फूंकते ब्राह्मण समा
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के अस्पताल मार्ग स्थित जेवर अड्डा चौराहे पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर विरोध जाहिर किया। पद यात्रा कर वेब सीरीज के मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी और उनकी टीम का पुतला फूंका।
Trending Videos

ब्राह्मण समाज खुर्जा के अध्यक्ष खेमचंद शर्मा ने बताया कि एक वेब सीरीज का शीर्षक घूसखोर पंडत दिया गया। इस सीरीज का शीर्षक टारगेट करके दिया गया है। जिसका पूर्ण रूप से विरोध है। वहीं, भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी इस वेब सीरीज के शीर्षक का विरोध जाहिर करते हुए निंदा की। जिसके बाद भ्रमण समाज के लोग अस्पताल रोड स्थित भृगु सदन से जेवर अड्डा तक वेब सीरीज के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां पर सीरीज के मुख्य कलाकार मनोज बाजपेयी और उनकी टीम का पुतला फूंका। साथ ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशीष शर्मा (गोल्डी), संजीव शर्मा, रमाकांत शर्मा, योगेश शर्मा, राजू त्यागी, अमित शर्मा, रिषभ पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed