सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Household goods burnt to ashes due to fire in the thatched roof of village Pyana Kalan.

Bulandshahar News: गांव प्याना कलां में छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Household goods burnt to ashes due to fire in the thatched roof of village Pyana Kalan.
खानपुर क्षेत्र के प्याना कला के छप्पर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। थाना खानपुर क्षेत्र के गांव प्याना कलां में रविवार दोपहर अचानक एक मकान के आगे लगे छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जलकर राख हो गया।
Trending Videos


थाना खानपुर क्षेत्र के गांव प्याना कलां निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उनके मकान के आगे के हिस्से में लगे छप्पर में रविवार दोपहर आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed