ककोड़। छत्तु बाबा आश्रम तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इसके निर्माण में 1.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रविवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिलान्यास किया।
क्षेत्र में छत्तु बाबा के मंदिर की काफी आस्था है। यहीं पर आश्रम भी बना हुआ है। मान्यता के चलते बड़ी संख्या में क्षेत्र के अलाव जनपद, अन्य जनपदों के लिए बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। ग्रामीण सुनील, नरेश, अनिल आदि ने बताया कि मंदिर को जाने वाली सड़क पर खड़जा होने के कारण श्रद्धालुओें व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
रविवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गांव रेलवे भौरा पुल से छत्तु बाबा आश्रम को जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि सड़क के निर्माण पर 1,45,71,000 करोड़ की लागत आएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, सुभाष भाटी, पप्पू भाटी प्रधान, कुंदू प्रधान, हरेंद्र, पीतांबर प्रजापति, धर्मचंद्र महाराज, चेतन गिरी, महाराज विद्र गिरी आदि मौजूद रहे।