फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Acharya Pramod Krishnam major statement on opposition in Bulandshahr

आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला: राहुल गांधी पर बड़ा बयान, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

Sun, 02 Aug 2026 08:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 02 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्ष और पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सनातन के मुद्दे पर विपक्ष से माफी मांगने की बात कही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता व नेतृत्व की जमकर सराहना की।
 

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam major statement on  opposition in Bulandshahr
राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में होटल कलश में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा बयान दिया। आचार्य कृष्णम ने विपक्ष और कुछ नेताओं पर तीखे हमले किए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाला विपक्ष रावण के खानदानी हैं। यह पूरा रावण का कुनबा है, जिसमें कोई खरदूषण तो कोई कुंभकरण की भूमिका में है। आचार्य कृष्णम ने पप्पू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने देश की संसद में सनातन को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने इसे एक नौटंकी और षड्यंत्र बताया। आचार्य कृष्णम ने कहा कि देश के जनमानस और जनता को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने इसे भारत की संसद, सनातन और पूरे संत समाज का अपमान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति सनातन का नहीं होता, वह इस भारत का नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


विपक्ष पर आरोप
आचार्य कृष्णम ने राहुल गांधी और पप्पू यादव से सनातन तथा संत समाज से क्षमा याचना करने को कहा। उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम पर देश को तोड़ने को विदेशी ताकतों का षड्यंत्र बताया। आचार्य कृष्णम के अनुसार, 'कॉकरोच मूवमेंट' के जरिये विदेशी ताकतें पीएम मोदी को बदनाम करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस विदेशी षड्यंत्र में एल ओ पी राहुल गांधी भी मिले हुए हैं। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की प्रशंसा
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत के युवाओं को भड़काकर हुड़दंग कराया गया। पीएम मोदी ने उन्हें माफ किया, यह उनकी महानता है। आचार्य कृष्णम ने पीएम मोदी में बुद्ध, महावीर और महात्मा गांधी की झलक दिखाई देने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed