{"_id":"6a6f766bdc1910a3aa08958d","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-cousin-injured-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113658-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहासू। क्षेत्र के करौरा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि करौरा गांव के पास सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और एक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान लवकुश निवासी सिकरना गांव थाना गोधा अलीगढ़ के रूप में हुई। घायल युवक मोहन है जो मृतक का चचेरा भाई है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन बुलंदशहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।