सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After refusing to marry she killed her brother in law and daughter and then hanged herself

प्यार में पागल भाभी: युवक ने शादी से किया इन्कार, महिला ने देवर व बेटी की हत्या की, फिर खुद भी फंदे से लटकी

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 14 Mar 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर में देवी सरकार, बेटी सावंती और देवर सरल के शव रेलवे लाइन किनारे मिले थे। बेटी-देवर की हत्या हुई थी, महिला लटकी मिली थी। पति ने बताया, वह देवर से शादी करना चाहती थी।

After refusing to marry she killed her brother in law and daughter and then hanged herself
बुलंदशहर में भाभी ने देवर और बेटी मारकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे स्थित पेड़ पर महिला देवी सरकार (32) का शव फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे उनकी चार साल की मासूम बेटी सावंती और देवर सरल (28) का शव पड़ा था।

Trending Videos

इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पति ने पूछताछ में बताया है उसका छोटा भाई सरल सरकार अविवाहित था। वह उसके साथ रहना चाहती थी, इसके लिए आए दिन घर में झगड़ा करती थी। कई बार वह उसके पास रहने के लिए भी चली गई। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पत्नी लगातार उस पर शादी के लिए दवाव बना रही थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला पत्नी के मायके वालों को भी बताया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सरल के शादी से फिर इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया होगा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बेटी सावंती और देवर सरल सरकार की गला दबाकर हत्या हुई है। जबकि महिला की मौत लटकने से हुई है। नींद की गोली या जहरीला पदार्थ सेवन के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

आरपीएफ प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह इंजीनियरिंग विभाग के कीमैन सोनपाल रेलवे लाइन पर दैनिक जांच कर रहे थे। उनको लाइन के किनारे पापड़ी के पेड़ पर महिला का शव लटका दिखा। वह जब नजदीक गए तो स्तब्ध रह गए। पेड़ के नीचे एक बच्ची और युवक का शव भी पड़ा हुआ था। उन्होंने 112 पर पुलिस और रेलवे विभाग को सूचना दी। 

सुबह 7:55 बजे कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद खुर्जा देहात और नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुरुआत में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो रही थी।

मृतक पहनावे से पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मजदूरों से पूछताछ की तो इनकी शिनाख्त हो गई। इसमें महिला की पहचान देवी सरकार (32) के रूप में हुई। मृतक युवक की महिला के देवर सरल सरकार (28) और मृत बच्ची की पहचान महिला की बेटी सावंती (4) के रूप में हुई।

महिला और उनका पति अपेश्वर खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित अमित पॉटरी में मजदूरी करते थे। वहीं पॉटरी के पीछे बने कमरे में रहते थे। देवर सरल सरकार मुंडाखेड़ा में स्थित डीलक्स पॉटरी में मजदूरी करता था। वह नेहरूपुर में किराए पर रहता था।

देवर से करीब 28 मिनट हुई थी बात
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला और उसके देवर के बीच अक्सर बातचीत होती थी। 11 मार्च को अपेश्वर और देवी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देवी ने अपने देवर को फोन किया और लगभग 28 मिनट तक फोन पर बात हुई। इसके बाद देवी अपनी बच्ची सावंती को लेकर देवर के पास रहने चले गईं। शुक्रवार सुबह तीनों के शव खेत के किनारे मिले। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। घटनास्थल पर अन्य किसी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं थी और मृतकों के पास नकदी व गहने मिले हैं। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे
सीओ ने बताया कि महिला देवी सरकार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद स्थित पूर्वा मल्लापुरा गांव की रहने वाली थीं। वह खुर्जा स्थित पॉटरी में अपने पति अपेश्वर के साथ मजदूरी करती थीं। साथ में मजदूरी करने वाले लोगों ने बताया कि अपेश्वर और देवी सरकार लगभग ढाई महीने पहले खुर्जा आए थे। देवर सरल सरकार लगभग छह महीने से खुर्जा में रह रहा था।

पहले महिला ने की हत्या, फिर आत्महत्या
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि घटनाक्रम आत्महत्या का है। बच्ची और युवक के गले पर निशान मिले हैं। अनुमान है कि पहले महिला समेत तीनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो। इसके बाद महिला ने गला दबाकर सरल और बच्ची की हत्या की हो। फिर रस्सी बांधकर फंदे से लटककर आत्महत्या की हो। महिला के पति को घटना की कोई जानकारी नहीं है।

14 साल पहले हुई थी शादी बेटा रहता है दादा के पास
लड़खड़ाती हिंदी भाषा में पति अपेश्वर सरकार ने बताया कि उनकी और पत्नी देवी सरकार की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे थे, जिसमें दस वर्षीय बेटा ईशी सरकार पश्चिम बंगाल में स्थित गांव पूर्वामल्ला में अपने दादा भारु के पास रहता है और वहीं पढ़ाई करता है। तीन दिन पहले पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह रूठ कर चली गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कमरे में आकर उनको घटना की जानकारी दी। अपेश्वर ने बताया कि मृतकों का अंतिम संस्कार खुर्जा में ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed