सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All facilities under one roof: A modern facilitation center will be built in the municipality

एक छत के नीचे सभी सुविधाएं: पालिका में बनेगा आधुनिक फैसिलिटेशन सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
All facilities under one roof: A modern facilitation center will be built in the municipality
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगरवासियों को जल्द ही नगरपालिका में काम कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पालिका प्रशासन एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर रहा है, जहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर टैक्स, जलकल, निर्माण, स्वास्थ्य और शिकायतों तक की सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके लिए पालिका परिसर में अत्याधुनिक फैसिलिटेशन सेंटर और सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रूम बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।
Trending Videos


वर्तमान में नगर पालिका में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग पटल बने हुए हैं। किसी भी काम के लिए आने वाले नागरिकों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह व्यवस्था और अधिक परेशानी भरी साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने अब एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित फैसिलिटेशन सेंटर में करीब 12 काउंटर बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग काउंटर होंगे, और नागरिकों को भटकना नहीं पड़ेगा। सभी काउंटर एक ही परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होंगे।

फैसिलिटेशन सेंटर में आने वाले लोगों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। अब तक लोगों को लाइन में खड़े रहना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में प्रतीक्षा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे नागरिकों के अनुभव में भी सुधार आएगा और कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।

पालिका द्वारा बनाए जाने वाले आधुनिक रिकॉर्ड रूम में सभी दस्तावेजों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा। अभी कई बार रिकॉर्ड खोजने में समय लग जाता है, लेकिन नई व्यवस्था में डिजिटल और व्यवस्थित भंडारण के जरिए जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे कार्यों में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी खत्म होगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं नगरवासी सूर्या, आशू, विजय, जमील, खालिद, जितेंद्र, सतवीर आदि ने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं की उपलब्धता से समय की बचत होगी, कामकाज में पारदर्शिता आएगी और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा। आने वाले समय में यह केंद्र नगरपालिका की कार्यप्रणाली को एक नई दिशा देने का काम करेगा।



फैसिलिटेशन सेंटर और रिकार्ड रूप पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके लिए कार्यदायी संस्था से डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जिसके बाद शासन को डीपीआर भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिलेंगी। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी, बल्कि कार्य प्रणाली भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।

- डॉ. अश्वनी कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed