सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt made to burn employees of Jal Jeevan Mission office by pouring petrol on them

Bulandshahar News: जल जीवन मिशन के दफ्तर में कर्मचारियों को पेट्रोल डालकर फूंकने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attempt made to burn employees of Jal Jeevan Mission office by pouring petrol on them
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यालय में शनिवार शाम एक सिरफिरे उप-ठेकेदार ने कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की।
Trending Videos

गनीमत रही कि कर्मचारियों ने साहस दिखाकर आरोपी को रोक लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के सामने स्थित नीलकंठ रेजिडेंसी में मेसर्स विलेसपन इंटरप्राइजेज लिमिटेड का कार्यालय है, जो जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य देख रही है।
आरोप है कि 24 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उप-ठेकेदार नवाबुद्दीन दो बोतलों में पेट्रोल भरकर दफ्तर पहुंचा। उसने अचानक ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कर्मचारियों पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस निकालने लगा। दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मियों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी नवाबुद्दीन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इस वारदात से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। नगर कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed