सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Before the protest, the police placed SP leaders under house arrest.

Bulandshahar News: प्रदर्शन से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Before the protest, the police placed SP leaders under house arrest.
सपा के जिला कार्यालय पर बैठे पुलिसकर्मी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाजपा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों को लेकर सपा मजदूर सभा के विरोध-प्रदर्शन से पहले सपा नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं, जो कार्यालय पहुंचे उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। नोएडा में बेगुनाह मजदूरों को गिरफ्तार करने पर सपा मजदूर सभा के बैनर तले प्रदर्शन होना था। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा महिला सेल की रैली में छोटे बच्चों को शामिल कर राजनीतिक हितों में उपयोग करने की बात कही।
Trending Videos

सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के चलते समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का प्रदेश आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। धरने का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना था। नोएडा में मजदूरों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान बेगुनाहों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार मजदूरों की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। कहा कि बुलंदशहर जिला पुलिस प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया। जिसमें जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल चौधरी, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला महामंत्री मजदूर सभा सतीश गौतम, मीडिया प्रभारी चरण सिंह लोधी, पार्टी कार्यालय पर हाजी अख्तर, विनीत राणा, अमित त्यागी, नवाब साहब जलाली, रोहित जाटव, राजू अल्वी, विद्या चौधरी, प्रेमवीर यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कहा कि सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट करना निंदनीय है और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की रैली काे लेकर तंज कसा कि भाजपा की रैली में केवल पांच-छह महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed