फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike-borne miscreants snatch chain woman narrowly escapes falling police searching for accused in Bulandshahr

Bulandshahr: बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नैचिंग, गिरने से बाल-बाल बची महिला, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sat, 01 Aug 2026 10:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 10:19 PM IST
सार

देहात थाना क्षेत्र के खुर्जा पहासू रोड पर शहबाजपुर दौलत गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन झपट ली। पीड़िता दूसरी बाइक पर अपने पत्नी के साथ थी। घटना के दौरान महिला बाइक से गिरने से बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatch chain woman narrowly escapes falling police searching for accused in Bulandshahr
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहात थाना क्षेत्र के खुर्जा पहासू रोड पर शहबाजपुर दौलत गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन झपट ली। पीड़िता दूसरी बाइक पर अपने पत्नी के साथ थी। घटना के दौरान महिला बाइक से गिरने से बाल-बाल बच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से रफू चक्कर हो गए।

विज्ञापन


नगला चीती गांव निवासी रचना ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर पहासू गई थी। वहां से दोपहर करीब दो बजे वापस लौट रही थी। जब वह पहासू खुर्जा रोड पर पहुंचे तो हेलमेट पहले बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। उक्त बाइक सवार लोगों को आगे जाने देने के लिए उनके पति ने अपनी बाइक की रफ्तार कम कर ली और साइड दिया।
विज्ञापन


तभी शहबाजपुर दौलत के पास बाइक सवार बदमाशों ने रचना के गले से चेन झपट ली। घटना के दौरान रचना पीछे गिरने ही वाली थीं कि बाल-बाल बच गईं। इसके बाद अनिल की बाइक अनियंत्रित हो गई। आरोपी बदमाश चेन झपट कर आगे की ओर निकल गए। पीड़ित अनिल ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित दंपति अगौरा चौकी पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही खुर्जा देहात थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले में अभी पुलिस टीम जांच कर रही है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed