सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cable box fire disrupts power supply to 50 homes

Bulandshahar News: केबल बॉक्स में आग लगने से 50 घरों की आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cable box fire disrupts power supply to 50 homes
विज्ञापन
पहासू। गंगागढ़ गांव में सोमवार को ट्रांसफार्मर में लगे केबिल बॉक्स में आग लग गई, जिससे गांव के लगभग 50 घरों की आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बॉक्स को ठीक कराया और आपूर्ति शुरू की। गंगागढ़ गांव निवासी पंकज चौधरी ने बताया कि गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह करीब दस बजे को अचानक आग लग गई, जिसके बाद तुरंत करीब 50 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को दी। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को शांत किया। इसके बाद फॉल्ट को दूर कर दोपहर को एक बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। एसडीओ सुनील राम ने बताया कि केबिल बॉक्स में एक पक्षी ने घोंसला बना लिया था। पक्षी के आने-जाने से बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई थी। बॉक्स को ठीक कराने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed