{"_id":"6a78af5ac0d2762a3c087c08","slug":"camps-will-be-set-up-at-69-locations-today-and-tomorrow-for-devotees-of-lord-shiva-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-162342-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शिव भक्तों के लिए आज और कल 69 स्थानों पर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शिव भक्तों के लिए आज और कल 69 स्थानों पर लगेंगे शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। शिवरात्रि नजदीक आते ही गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुटा है। 10 व 11 अगस्त को जिले के 10 बड़े मंदिर समेत 69 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। वहीं, गंगा घाटों पर लगने वाले मेले की समाप्ति तक एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सकों की टीम प्रसिद्ध शिवालयों में मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में बेड आरक्षित रखे गए है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने को दूर-दराज से श्रद्धालु आएंगे। इस दौरान शिवभक्तों को जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। किसी भी तरह की घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। वहीं, मंदिर और मुख्य मार्गों से सटे चिकित्सालयों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं देने को लेकर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 10 बेड, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, जटिया चिकित्सालय खुर्जा और समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं।
--
इन मंदिरों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम
: भूतेश्वर मंदिर, साठा, बुलंदशहर
: राज राजेश्वर मंदिर, साठा बुलंदशहर
: सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा नगर
: शिव मंदिर, इंदौरखेड़ा, डिबाई
: प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर, गुलावठी
: प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर, अहार
: शिव मंदिर, गांव बरासऊ, शिकारपुर
: प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, कस्बा औरंगाबाद
: प्राचीन महादेव मंदिर, गांव मलकपुर, अनूपशहर
: श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ, गंगेरूआ