{"_id":"6a78b0ac19db21c0ae08bf6e","slug":"relatives-accused-of-swindling-13-lakh-under-the-pretext-of-securing-a-railway-job-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162317-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रिश्तेदारों पर 13 लाख रुपये की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रिश्तेदारों पर 13 लाख रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव बेलोन निवासी कल्लू खान ने बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रिश्तेदार पर ही 13 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्लू खान ने बताया कि उनके निकट संबंधी बहनोई रहीस खान और उसके पुत्र असद निवासी प्रकाश कॉलोनी, तहसील कैंप पानीपत, हरियाणा का उनके घर आना-जाना था। इन लोगों ने उनके पुत्र शाहरुख खान की रेलवे में ग्रुप-सी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर वर्ष 2022 में उनसे 13 लाख रुपये के लिए । रुपये लेने के बाद उनके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई।
नौकरी लगवाने या उनके रुपये वापस करने के लिए कहने पर आरोपियों ने वर्ष 2023 में उन्हें नॉर्दर्न रेलवे में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दिया। जब वह नाॅर्दर्न रेलवे के कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि विभाग की ओर से कोई लेटर जारी नहीं किया। विभागीय अधिकारियों ने ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बताया। जब उन्होंने आरोपियों से फर्जी लेटर देने का विरोध किया तो उन्होंने जल्द ही उनके बेटे की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगवाने पर रुपये वापस मांगने पर वह बहाने बनाकर टरकाते रहे।बाद में उन्होंने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।