सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canteen operator accused of taking bribe

Bulandshahar News: कैंटीन संचालक ने रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Canteen operator accused of taking bribe
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कैंटीन संचालक ने पुलिस कर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी बबलू ने बताया कि गांव पिलखनवाली के रास्ते पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास उनकी कैंटीन है। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह कैंटीन के पास से दो पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उन्हें कोतवाली लाकर बंद कर दिया। आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात स्टाफ ने उनके पुत्र से तीन हजार रुपये लेकर उन्हें हवालात से छोड़ा। कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी बबलू को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे जमानत पर छोड़ा गया है। रिश्वत लेने का आरोप निराधार है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed