सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three friends on a bike skidded on the highway... were crushed by a tanker, one died

Bulandshahar News: हाईवे पर फिसले बाइक सवार तीन दोस्त...टैंकर ने कुचला, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Three friends on a bike skidded on the highway... were crushed by a tanker, one died
औरंगाबाद से मृतक राहुल का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
औरंगाबाद। बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात कर्बला के पास कीचड़ में बाइक फिसलने के कारण सड़क पर गिरे तीन दोस्तों को पीछे से आ रहे शीरे से भरे टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों युवक दोस्त के घर नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा से आ रहे थे।
Trending Videos

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी शिवम लोधी, मेरठ के सीकरी निवासी अरमान और हरदोई के मीरपुर थाना साहिबाबाद निवासी राहुल जाटव (24 वर्ष) दोस्त थे। तीनों नोएडा में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ निजी क्षेत्र में नौकरी करते थे। राहुल जाटव नोएडा में जल सेतु निगम में संविदाकर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शिवम के बड़े भाई की बेटी का नामकरण संस्कार था, जिसमें शामिल होने के लिए तीनों मंगलवार रात एक ही बाइक से नोएडा से नयाबास गांव जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक औरंगाबाद में कर्बला के सामने पहुंची, वहां कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रहे शीरे से भरे टैंकर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में राहुल जाटव के ऊपर से टैंकर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवम और अरमान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी में भर्ती कराया, जहां अरमान के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
राहुल तो आ गया, पर अब कभी नहीं बोलेगा : नयाबास गांव में शिवम के घर पर बुधवार को खुशियों का माहौल था। घर में नन्हीं परी के नामकरण की तैयारियां चल रही थीं। शिवम ने अपने सबसे अजीज दोस्तों राहुल और अरमान को इस खुशी में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर बुलाया था। राहुल भी दोस्त की खुशी के लिए नोएडा से निकले था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर होगा। बुधवार सुबह जिस घर में बधाई के गीत गूंजने थे, वहां से अब राहुल की मौत की खबर के बाद मातम का माहौल है। गांव वाले बस यही कह रहे थे कि राहुल दोस्त के घर खुशियां बांटने आने वाले थे, लेकिन पीछे कभी न खत्म होने वाला गम छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed