सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Equipment worth lakhs stolen from under-construction factory

Bulandshahar News: निर्माणाधीन फैक्टरी से लाखों रुपये के उपकरण चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Equipment worth lakhs stolen from under-construction factory
विज्ञापन
शिकारपुर। करीरा जलालपुर लिंक रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी से चोरों ने लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर सुरक्षा उपकरणों से लेकर निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली भारी मशीनें तक उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos


गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी विनीत चौधरी शिकारपुर क्षेत्र में अपनी नई फैक्टरी का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में विनीत ने बताया कि 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन परिसर को निशाना बनाया। चोर फैक्टरी के अंदर से एक कीमती स्टेबलाइजर, हाई-टेक सोलर कैमरा, चार स्ट्रीट लाइट, टूल बॉक्स, ड्रिल मशीन और कलर ब्लेंडर समेत अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। चोरों ने श्रमिकों के औजारों को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में कार्यरत फैब्रिकेटर सत्तार और सिविल वर्कर रफीक का भी काफी सामान चोरी हुआ है, जिसकी विस्तृत सूची पुलिस को सौंपी जाएगी। सुबह जब श्रमिक काम पर पहुंचे तो सामान चोरी होने की जानकारी उनको मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed