{"_id":"6a6cf8ad5c268aac560dfee8","slug":"decorative-ceramic-products-featuring-yoga-mudras-are-gaining-popularity-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113635-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिरेमिक से बने योग मुद्राओं के सजावटी उत्पाद किए जा रहे पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिरेमिक से बने योग मुद्राओं के सजावटी उत्पाद किए जा रहे पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। पॉटरी इकाइयों में सजावट के लिए योग मुद्राओं के सजावटी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडर्स की ओर से पॉटरी इकाइयों में लगातार ऑर्डर दिए जा रहे हैं। ऐसे में उद्यमी उत्पादों में लगातार नए बदलाव कर रहे हैं।
खुर्जा पॉटरी इकाइयों में के कारीगर अब पारंपरिक क्रॉकरी और डेकोरेशन आइटम के साथ-साथ योग मुद्राओं के सजावटी उत्पाद बना रहे हैं। घरों और ऑफिसों में सजावट के साथ-साथ सेहत और शांति का संदेश देने वाले ये उत्पाद बाजार में काफी पसंद किए जा रहे हैं। पद्मासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार और ध्यान मुद्रा जैसी आकृतियों को बेहद बारीकी से सिरेमिक में उकेरा जा रहा है।
इन्हें आकर्षक रंगों, गोल्डन कोटिंग और फिनिशिंग के साथ तैयार किया जा रहा है। इन उत्पादों को घर के लिविंग रूम, योग सेंटर, जिम, स्पा और कॉरपोरेट ऑफिस में सजावट के लिए खरीदा जा रहा है। छोटे आकार की मूर्तियां गिफ्ट आइटम के रूप में भी खूब बिक रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले कारोबारी भी उत्पाद को खरीद रहे हैं, जिनकी ऑनलाइन भी विशेष मांग है।
विज्ञापन
उद्यमी अनुज गोयल ने बताया कि पहले हम सिर्फ टेबलवेयर और शोपीस बनाते थे। योग थीम पर काम शुरू किया तो रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिला। एक सेट में तीन या चार योग मुद्राएं होती हैं और लोग इसे डेकोरेशन के साथ प्रेरणा के रूप में भी रखते हैं। इस तरह के उत्पाद की विशेष डिमांड चल रही है। अभी फिलहाल गोल्डन कोटिंग में यह कार्य किया जा रहा है।