फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pickup overturns on highway after tyre burst; traffic jam ensues

Bulandshahar News: टायर फटने से हाईवे पर पलटी पिकअप, लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns on highway after tyre burst; traffic jam ensues
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अबूपुर गांव गेट के पास बृहस्पतिवार देर रात टायर फटने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि एक पिकअप गाड़ी मेरठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अबूपुर गांव गेट के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि समय रहते वाहन हटाए जाने से यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed