{"_id":"6a6d02ac943ae4eaf602631d","slug":"truck-remained-parked-on-eastern-peripheral-for-24-hours-driver-died-under-suspicious-circumstances-bulandshahr-news-c-30-gbd1036-944037-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ईस्टर्न पेरीफेरल पर 24 घंटे खड़ा रहा ट्रक, चालक की संदिग्ध परिस्थिति मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ईस्टर्न पेरीफेरल पर 24 घंटे खड़ा रहा ट्रक, चालक की संदिग्ध परिस्थिति मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक सीने और पेट में दर्द की शिकायत के बाद ट्रक साइड में खड़ा कर आराम कर रहा था। करीब 24 घंटे तक ट्रक खड़ा रहने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो चालक केबिन में बेहोश मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि दुहाई से डासना की ओर हापुड़ कट के पास सड़क किनारे एक ट्रक 29 जुलाई से खड़ा था। 30 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे यातायात इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने मसूरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की। ट्रक के केबिन में चालक मदनपाल (48) बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने तुरंत 102 एम्बुलेंस सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मदनपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक गांव पटरा, थाना मंझला, जनपद हरदोई का निवासी था। पुलिस को ट्रक से उसका मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। वाहन मालिक के अनुसार मदनपाल गुजरात से कच्चा धागा लेकर मेरठ जा रहा था।
संपर्क टूटने से पहले की थी दर्द की शिकायत
सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को मदनपाल ने फोन पर अपने पेट और आंतों में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। ट्रक चालक के साथ कोई सहायक भी नहीं था। यह जानकारी वाहन मालिक ने पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम से होगा मौत का कारण स्पष्ट
पुलिस के अनुसार मृतक की नाक से खून निकल रहा था, लेकिन शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।