फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle at night; bright sunshine as day broke increased the humidity.

Bulandshahar News: रात में बूंदाबांदी, दिन निकलते ही चटक धूप ने बढ़ाई उमस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night; bright sunshine as day broke increased the humidity.
बुलंदशहर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ-साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनाें से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार की रात बूंदाबांदी होने के बाद रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बादलों के बीच तेज धूप निकलने के साथ ही हवा की गति भी बढ़ गई। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 74 फीसदी और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना बरकरार है। जब तक लगातार बारिश नहीं होगी तब तक उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed