सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly Man Returning Home from Temple Dies in Road Accident in Bulandshahr

UP: माता विचित्रा देवी के दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत, किसी को नहीं पता किसने भगवती को कुचला

संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला किढ्ढा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके पिता भगवती (65) छतारी के चौंढेरा गांव में स्थित मां विचित्रा देवी के दर्शन करने के लिए अक्सर आते रहते थे।

Elderly Man Returning Home from Temple Dies in Road Accident in Bulandshahr
मृत बुजुर्ग भगवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित चौंढेरा माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे वृद्ध को मंगलवार दोपहर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

Trending Videos

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला किढ्ढा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके पिता भगवती (65) छतारी के चौंढेरा गांव में स्थित मां विचित्रा देवी के दर्शन करने के लिए अक्सर आते रहते थे। इसी के चलते मंगलवार सुबह भी वह ऑटो की मदद से मंदिर गए थे। जहां पर माता के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग एनएच-509 पर वह सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दानपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां से वृद्ध को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, सूचना पर परिजन भी आ गए। 

परिजन एंबुलेंस की मदद से वृद्ध भगवती को अलीगढ़ में स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजन अस्पताल में ही बिलख उठे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed