सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire raging in dumping ground, smoke disturbing people

Bulandshahar News: डंपिंग ग्राउंड में धधक रही आग, धुएं से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fire raging in dumping ground, smoke disturbing people
सिकंदराबाद डंपिंग ग्राउंड से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जेवर रोड स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहे धुएं के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लगातार उठ रहे धुएं से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि हवा चलने पर धुआं और अधिक घना होकर गांवों तक फैल जाता है। इससे आसपास के स्कूलों, रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हुआ है। किसान दिनेश ने बताया कि धुएं के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन और महावीर ने मांग की कि डंपिंग ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और पालिका के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं डलने देंगे। कुछ ग्रामीणों कूड़ा डालने के लिए गए पालिका के वाहन का विरोध भी किया।
आसपास के किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है और आग की चिंगारियां खेतों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है। यदि खेत में आग लग जाती है, तो उनकी फसल जलकर राख हो जाएगी। उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। रिंकू ने बताया कि धुएं से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

कोट
आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। टैंकरों के माध्यम से पानी डाला जा रहा है और जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। शिव कुमार ईओ नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed