बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four sub-inspectors of Jahangirabad suspended

Bulandshahar News: जहांगीराबाद के चार उपनिरीक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Four sub-inspectors of Jahangirabad suspended
जहांगीराबाद कोतवाली
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। कोतवाली जहांगीराबाद में तैनात चार उपनिरीक्षकों को कार्य में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
Trending Videos


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, देवेश, यतेंद्र शर्मा और योगेश के विरुद्ध पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि ये चारों उपनिरीक्षक न केवल अपने कार्यों के प्रति लापरवाह थे, बल्कि कार्य करने के तरीके में भारी अनियमितताएं भी पाई गई थीं। पीड़ितों ने इनके व्यवहार और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में चारों उपनिरीक्षकों पर लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सोमवार को चारों को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed