{"_id":"69d680c49bc9c07c290e0e4c","slug":"gas-is-not-available-at-the-agency-for-the-last-five-days-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151689-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच दिन से एजेंसी पर नहीं मिल रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच दिन से एजेंसी पर नहीं मिल रही गैस
विज्ञापन
चोला क्षेत्र की गैस एजेंसी पर सिलिंउर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर/चोला/अहार। नगर से लेकर देहात तक घरेलू गैस की किल्लत बरकरार है। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक एजेंसियों पर लाइन लग रही है और सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ता लौटने के लिए मजबूर हैं। वहीं, खानपुर में एजेंसियों पर पिछले पांच दिन से सिलिंडर नहीं मिल रहा हैं। 15 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है।
खानपुर स्थित एक मात्र भारत गैस एजेंसी लगातार विवादों से घिर रही है। कालाबाजारी में सिलिंडर बेचने के आरोप में 10 से अधिक ग्राहकों द्वारा शिकायत की जा चुकी है। एजेंसी पर पांच दिन से गैस नहीं है। गैस न होने पर कई उपभोक्ता जमकर हंगामा कर चुके हैं। उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलिंडर मिले ही फोन पर गैस डिलीवरी का संदेश आ रहा है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर गैस ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
ग्राहकों ने आरोप लगाया कस्बे में भी गैस एजेंसी ने होम डिलीवरी बंद कर दी है। इसके कारण एजेंसी पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग रही है। पाली परतापुर निवासी आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर बताया 31 मार्च को गैस बुक की थी 2 से 4 अप्रैल तक लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिली। रविवार 5 अप्रैल को बिना गैस सिलिंडर मिले ही डिलीवरी का संदेश मिल गया।
ग्राहकों का आरोप है संचालक ब्लैक करने के लिए ग्राहकों को गैस नहीं दे रहे हैं। जबकि कस्बे व भारत गैस के मिनी संचालक सबसे अधिक गैस ब्लैक कर रहे है। वहीं, दूसरी ओर नगर से लेकर देहात तक बुधवार को गैस एजेंसियों पर लाइन लगी रहीं। उपभोक्ता राजीव व सतीश ने बताया कि गैस बुक कराने के हफ्तेभर बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि मार्च माह में गैस बुकिंग कराने वाले सैंकड़ों उपभोक्ताओं को भेजे गए डीएसी नंबर निष्क्रिय कर दिए गए हैं। पूरा दिन लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर मायूस लौटना पड़ रहा है।
वहीं, दूसरी ओर अहार क्षेत्र के उपभोक्ता श्याम शर्मा व तनवीर आदि ने डीएम को पत्र भेजकर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र की एजेंसी कालाबाजारी पकड़े जाने पर बंद करा दी गई थी। अब जहांगीराबाद एजेंसी काफी दूर है और वहां लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
--
घंटों लाइन में खड़ रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने का आरोप
चोला। क्षेत्र के गांव गांगरौल स्थित भारत गैस एजेंसी पर खड़े उपभोक्ताओं ने घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने का आरोप लगाया। गांव भौरा निवासी कर्मवीर भाटी, गांव खबरा की राजरानी, अमित कुमार, गांव महेपा जागीर निवासी नरसिंह पाल, गांव शेरपुर की रजनी ने आरोप लगाया है कि सुबह आठ बजे से सिलिंडर के लिए लाइन में लगे हैं। दोपहर तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गैस एजेंसी मालिक राजकुमार शर्मा से जब फोन मिलाया तो उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने कहा कि बुक होने के बाद भी यदि सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos