सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain accompanied by strong winds increased farmers' worries

Bulandshahar News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ी चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds increased farmers' worries
जिले में पिछले कई दिन पहले हुई बारिश से भीगी कटी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट ली। अचानक घने बादल छा गए और तेज ठंडी हवाओं के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस देख किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम में बदलाव से गेहूं की फसल को 25 फीसदी नुकसान पहुंचा है। सरसों और आलू की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जता रहे हैं।
Trending Videos

अचानक बदले मौसम और बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन हल्की ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 55 फीसदी और हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम में फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसान रज्जन सिंह और महेंद्र सिंह का कहना है कि कई दिन पहले तेज हवाओं के बीच आई बारिश से गेहूं, सरसों व आलू की फसल को काफी नुकसान हो चुका है। इसका असर आम के बौर पर भी पड़ा है। बारिश के चलते खेतों में गेहूं की फसल गिर गई और कटी फसल भीग गई। सरसों की फसल और आलू की फसल को भी नुकसान हुआ। फसल गीली होने से उठाने का काम प्रभावित हो गया। फिर से तेज हवा और बारिश से नुकसान बढ़ेगा।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि इस बार बढ़े तापमान और तेज हवाओं के बीच बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। फसल को 20 से 25 फीसदी नुकसान हुआ है।
भाकियू ने की मुआवजे की मांग
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरब सिंह का कहना है कि इस बेमौसमी बारिश से किसानों की गेहूं, सरसों व आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। शासन को चाहिए कि किसानों को इस नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर की जाए।

आगामी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- डाॅ. रेशु सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed