सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Indoor stadium to be built in Bilsuri, Rs 10 crore to be spent

Bulandshahar News: बिलसूरी में बनेगा इंडोर स्टेडियम, खर्च किए जाएंगे 10 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Indoor stadium to be built in Bilsuri, Rs 10 crore to be spent
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसूरी में इंडोर स्टेडियम बनेगा। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला युवा कल्याण विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। संभावना है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इससे क्षेत्र समेत जिले के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos

जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ी लंबे समय से क्षेत्र में जिला स्तरीय स्टेडियम की मांग करते चले आ रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से गांव बिलसूरी के निकट जमीन चिह्नित की गई। इसे स्टेडियम के नाम पर प्रस्तावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विभाग की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। स्टेडियम में सभी जरूरी तरह की सुविधाएं होंगी। इसमें खेल मैदान के अलावा बहुउद्देशीय हॉल, इंट्रेंस पवेलियन, उपकरण व स्टोर कक्ष, कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। खास बात यह कि खेल मैदान में बनने वाला भवन भूकंपरोधी होगा। विद्युतीकरण की सुविधा के साथ ही खेल मैदान परिसर की मिट्टी को दीमक रोधी बनाया जाएगा। बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद ही स्टेडियम के निर्माण की शुरूआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed