{"_id":"69d68167a288546e5d0dee16","slug":"intermittent-rains-add-to-farmers-woes-and-the-weather-turns-pleasant-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151703-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, किसानों की परेशानी बढ़ी, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, किसानों की परेशानी बढ़ी, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
अहार में बारिश के बीच जाती कार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर/सिकंदराबाद। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। मंगलवार की रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, बुधवार को अहार व अनूपशहर समेत कई जगह बारिश हुई। इसके साथ तेज हवा चलने से गर्मी दूर हो गई। बारिश और हवा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम की इस अचानक मार ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान खेत में खड़ी और कटी भीगी फसल देखकर मायूस हो उठे। किसान अब बारिश न होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी भी तेज हवाओं के साथ और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
जिले में पिछले कई दिन से मौसम खराब चल रहा है और रुक-रुक कर बारिश है। बुधवार को दिन में कई बार रुक-रुककर जगह-जगह बारिश होती रही। हवा के साथ बारिश होने के कारण सबसे अधिक नुकसान गेहूं व सरसों की फसल को पहुंच रहा है। मंगलवार रात भी कई बार बारिश हुई, जिसके बाद बंद हो गई थी। बुधवार सुबह होने पर धूप निकली और इस बीच बादल भी मंडराते रहे। लगातार हो रही बारिश से गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी है। किसान प्रीतम व धर्मेंद्र ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। गेहूं के दाने बारिश के कारण काले पड़ सकते हैं और हवा के कारण फसल गिरी तो दाना सड़ भी सकता है।
किसान अपनी फसल को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 61 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि अभी तेज हवाओं के बीच बारिश होने का अनुमान लगातार बन रहा है। यदि और बारिश होती है तो इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
दो लाख हेक्टेयर से अधिक है गेहूं का रकबा, नुकसान का आकलन नहीं
बुलंदशहर। जिले में इस बार गेहूं की फसल का रकबा दो लाख हेक्टेयर से अधिक है। फसल का 16,200 किसानों ने बीमा कराया। इनमें से अभी तक मात्र 99 किसानों ने ही दावा कर फसल नुकसान का मुआवजा मांगा है। बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का विभाग अभी आकलन नहीं कर सका है। अधिकारियों का दावा है कि फसल बीमा कराने वाले उन किसानों को ही मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने शिकायत दर्ज कर मुआवजे की मांग की है।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने वाले किसानों से बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का 72 घंटे में अपनी शिकायत करें। शिकायत मिलने के बाद संबंधित किसान की फसल के नुकसान आकलन किया जाएगा। साथ ही उन किसानों की फसल नुकसान का आकलन कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल का सर्वे शुरू कर दिया है। अब तक दावा करने वाले किसानों में से 30 किसानों की फसलों का सर्वे पूरा हो चुका है।
Trending Videos