सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   iron Rod Pierces Teenagers Neck in bulandshahr Accident Occurs While Playing Cricket

किशोर के गले के आर-पार हुआ सरिया: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ हादसा, आरी से काटकर गांववालों ने पहुंचाया अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

किशोर की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सरिया निकालने का प्रयास किया। प्रयास सफल न होने पर उन्होंने हाथ की आरी से सरिया को काटा और तत्काल कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत देखकर स्टाफ भी दंग रह गया। 

iron Rod Pierces Teenagers Neck in bulandshahr Accident Occurs While Playing Cricket
कंधे के आर पार हुआ लोहे का सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे क्रिकेट खेलते समय गेंद लेने के लिए दीवार पर चढ़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर अनियंत्रित होकर पिलर पर गिर गया। एक पिलर की नुकीला सरिया उसके सीधे हाथ की बाजू के पास से अंदर घुसा और गले से बाहर निकल गया। ग्रामीणों ने सरिये को आरी से काट कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से किशोर को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। दिल्ली सफदरजंग में साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाल दिया गया है।

Trending Videos

पैर फिसलने से हुआ हादसा
गांव मिर्जापुर निवासी राजकुमार का बेटा ऋषभ (13) घर के पास खाली प्लॉट में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। ऋषभ के चाचा अमित लोधी ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद बराबर में खाली प्लाट में चली गई, जिसमें तीन से चार फिट सरिया के पिलर खड़े हुए थे। ऋषभ जैसे ही बराबर में एक दीवार पर चढ़ा उसका पैर फिसल गया और एक सरिया ऋषभ की दाईं बाजू के नीचे से धंसता हुआ गर्दन के पास से बाहर निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत देख डॉक्टर भी हैरान
किशोर की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सरिया निकालने का प्रयास किया। प्रयास सफल न होने पर उन्होंने हाथ की आरी से सरिया को काटा और तत्काल कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत देखकर स्टाफ भी दंग रह गया। प्राथमिक उपचार और ड्रिप लगाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि चोट बेहद गहरी है, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर भेजा गया है। चाचा ने बताया कि ऋषभ के सरिया घुसने के बाद खून कम निकला, जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला गया सरिया
घायल किशोर ऋषभ के चाचा अमित लोधी ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद सरिया को निकाल दिया गया है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए थे। करीब 7 बजे के बाद बाहर लाए। उसके बाद स्थिति को देखते हुए आइसीयू में भर्ती कर दिया है। बताया कि बच्चे की हालत ठीक है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे को होश नहीं आया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन ठीक हो गया है।

कक्षा पांच में पढ़ता है ऋषभ, पिता बिजली मिस्त्री
पिता राजकुमार बिजली मिस्त्री और मां गृहणी हैं। ऋषभ तीन भाई बहन हैं। सबसे बड़ा भाई है, दूसरे नंबर का ऋषभ और तीसरे नंबर की छोटी बहन है। बताया गया कि ऋषभ कक्षा पांच में एक निजी स्कूल में पढ़ता है और छुट्टी होने के कारण अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed