सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   massive fire broke out in sewing center in Chattari in Bulandshahr

बुलंदशहर में सिलाई सेंटर में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख, देर रात मची अफरा-तफरी

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 19 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात सिलाई सेंटर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सेंटर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। 

massive fire broke out in sewing center in Chattari in Bulandshahr
बुलंदशहर में छतारी में सिलाई सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर जिले के छतारी कस्बे में सोमवार देर रात एक सिलाई सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे सेंटर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


गांव लालगढ़ी निवासी बेदप्रकाश पुत्र तुलाराम का छतारी में सिलाई सेंटर है। बताया गया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे उन्हें फोन पर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर फायर सर्विस को फोन किया फालर सर्विस की गाड़ी  मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और सेंटर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार सेंटर में करीब 20 सिलाई मशीन, तीन कटिंग मशीन, दो इंटरलॉकिंग मशीन, सिलाई का कपड़ा तथा अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मशीनों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कपड़े सहित अन्य सामान का नुकसान भी  लाखो रुपये का बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed