सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Primary School Headmaster Accused of Indecent Acts Against Minor Female Students

बुलंदशहर: प्राइमरी पाठशाला के हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप, परिजनों ने की मारपीट

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 19 May 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
Primary School Headmaster Accused of Indecent Acts Against Minor Female Students
शिक्षक पर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की प्राइमरी पाठशाला के हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप है। प्राइमरी पाठशाला से निकलकर निकटवर्ती गांव की पाठशाला में प्रवेश लेने के बाद बच्चियों ने अपने परिजनों को हेडमास्टर की घिनौनी हरकत बताई। 

Trending Videos


गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को हेडमास्टर को स्कूल में ही पकड़कर पिटाई की। आरोप है कि स्कूल के स्टाफ और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर हेडमास्टर को मौके से भागने में मदद की। 8-9 बच्चियां पीड़ित बताई जा रही हैं। पीड़ित बच्चियों के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी पीड़ित परिजनों ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपी हेडमास्टर शिक्षक संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed