{"_id":"6a54ccd5430d9a69ba06b857","slug":"missing-welder-murdered-in-khurja-rural-area-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खुर्जा देहात में लापता वेल्डर की हत्या, शव के बंधे थे हाथ-पांव और खून से लथपथ, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुर्जा देहात में लापता वेल्डर की हत्या, शव के बंधे थे हाथ-पांव और खून से लथपथ, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 13 Jul 2026 05:04 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा देहात (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा देहात (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मूर्तजाबाद भटवारा गांव से शनिवार को लापता हुए 18 वर्षीय वेल्डर जान मोहम्मद का शव गांव के जंगलों से बरामद हुआ है। शव हाथ-पांव बंधा और खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एहतियातन गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन