सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No more standing in lines, pregnant women can register from home

Bulandshahar News: अब नहीं लगना होगा लाइन में, गर्भवती महिलाएं घर बैठे करवा सकेंगी पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
No more standing in lines, pregnant women can register from home
जिला महिला चिकित्सालय में पंजीकरण को लगा बारकोड। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाएं अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपने मोबाइल से ही आनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगी। इससे गर्भवतियों को लंबी लाइन में लगने से निजात मिलेगी। क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने के बाद काउंटर से नंबर बताकर ओपीडी का तत्काल पर्चा ले सकेंगी। इसके लिए चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह क्यूआर कोड चस्पा करा दिए हैं। वहीं, जल्द ही सभी चिकित्सकों के कक्ष में कंप्यूटर लगने पर पर्चा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Trending Videos

जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन नगर समेत जिलेभर से 300 के करीब गर्भवती महिलाएं परामर्श व इलाज कराने के लिए आती है। परामर्श व इलाज से पूर्व गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण काउंटर पर 30 से 50 मिनट तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। देर तक लाइन में खड़ा होने के चलते कई गर्भवती महिलाओं की तबियत और भी बिगड़ जाती है। इस परेशानी से गर्भवती को राहत देने के लिए चिकित्सालय परिसर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। शुरुआत में पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। इस व्यवस्था से सभी को राहत मिलेगी। गर्भवती क्यूआर कोड के जरिए घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेगी। पंजीकरण कराने पर टोकन नंबर मिलेगा। जिसे पर्चा काउंटर पर बताने पर तत्काल पर्चा प्राप्त कर सकेगी। वहीं, जल्द ही सभी चिकित्सक, दवा व पैथोलॉजी लैब पर कम्प्यूटर लगने पर गर्भवती को सिर्फ नाम बताना होगा। इससे गर्भवती को सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची कटाने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था शुरू की गई है। गर्भवती घर बैठे क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकती हैं। जल्द ही डिजिटल रजिस्ट्रेशन के अन्य विकल्प भी दिए जाएंगे। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed