सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Plastic rates hiked, affecting business

Bulandshahar News: प्लास्टिक की दरों में हुई बढ़ोतरी, कारोबार हुआ प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Plastic rates hiked, affecting business
नगर की एक दुकान पर रखे प्ला​स्टिक के सामान। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। ईरान-अमेरिका-इस्राइल के युद्ध के चलते कंपनियों को कच्चा माल न मिल पाने की वजह से प्लास्टिक के उत्पादों के दामों में 10 से 25 फीसदी तक वृद्धि हो गई है। बाजार में प्लास्टिक की बाल्टी, मग, बोतल, टब और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं व बच्चों के खेल-खिलौने पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं।
Trending Videos

ईरान-अमेरिका-इस्राइल के युद्ध के चलते फैक्ट्रियों में कच्चे माल की उपलब्धता घटने और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। इससे खुदरा बाजार में भी कीमतें बढ़ गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि वाणिज्यिक सिलिंडर और प्लास्टिक दाना की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है जिससे यह उछाल आया है। विक्रेता नितिन कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की बाल्टी, मग और बोतल जैसे घरेलू सामान अब महंगे बिक रहे हैं। पहले प्लास्टिक की सामान्य बाल्टी 120 से 140 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब 140 से 170 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्लास्टिक मग की कीमत 25 से 30 रुपये से बढ़कर 30 से 40 रुपये हो गई है। पानी की प्लास्टिक बोतलें, जो पहले 20 से 25 रुपये में मिलती थीं, अब 25 से 35 रुपये तक बिक रही हैं।
चलनी, छननी आदि के दाम भी बढ़े हैं। व्यापारी मोहक व सचिन ने बताया कि कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद बाजारों में भी इनकी कीमत में इजाफा हो चुका है। प्लास्टिक उत्पाद महंगे होने के कारण व्यापार में भी कमी आई है। सामान्य दिनों की तरह इस समय दुकानों पर दुकानदारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed