सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Players returned after winning medals in boxing in Hapur

Bulandshahar News: हापुड़ में बॉक्सिंग में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Players returned after winning medals in boxing in Hapur
बॉ​क्सिंग में विजेता ​खिलाड़ी के साथ कोच व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बुलंदशहर। हापुड़ के मूलचंद त्यागी स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित यूथ अंडर-19 महिला-पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों और रेफरी की भूमिका निभाने पर बॉक्सिंग कोच को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह फैसल ने बताया कि हापुड़ में एक से पांच अप्रैल तक यूथ अंडर-19 महिला-पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेलो इंडिया के कोच सचिन शुक्ला ने बताया कि 75 से 80 भारवर्ग में कार्तिक सिरोही व 85 से 90 भारवर्ग में देव चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 से 80 भारवर्ग में मनजीत व 90 से अधिक भारवर्ग में यशराज ने कांस्य पदक जीता। अंकों के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बुलंदशहर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही रेफरी की भूमिका निभाने पर आयोजक ने सचिन शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के मेडल जीतकर लौटने पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed