सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pradhan Sons Hold Youth Hostage in Hotel and Beat Him Video Goes Viral

UP: प्रधान पुत्रों का आतंक, युवक को होटल के कमरे में बंद कर पीटा; वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, देखें VIDEO

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

वायरल वीडियो में हर्ष, शिवम और नितिन पुत्र हरवीर निवासी सुनपेड़ा दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ आशु पुत्र अजीमुल्ला निवासी सुनपेड़ा भी युवक को पीटते नजर आ रहा है। 

pradhan Sons Hold Youth Hostage in Hotel and Beat Him Video Goes Viral
युवक की पिटाई करते प्रधान पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित ककोड़ थाना कोतवाली क्षेत्र के सुनपेड़ा में एक युवक को होटल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले ग्राम प्रधान हरवीर के पुत्र बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


वायरल वीडियो में हर्ष, शिवम और नितिन पुत्र हरवीर निवासी सुनपेड़ा दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ आशु पुत्र अजीमुल्ला निवासी सुनपेड़ा भी युवक को पीटते नजर आ रहा है। वीडियो में पीड़ित युवक पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। हरवीर को सुनपेड़ा का ग्राम प्रधान बताया गया है। उसके बेटे ही युवक की पिटाई कर रहे हैं। इस मामले में ककोड़ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर सवाल
ककोड़ थाना पुलिस पर इस मामले में गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के इतने समय बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित को न्याय दिलाने में पुलिस की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगा है। स्थानीय लोग पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed