{"_id":"69c955d557a2804cfd03eaad","slug":"pushpendra-the-father-who-beat-his-daughter-to-death-has-been-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-151077-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुत्री की पीट-पीट कर हत्या करने वाला पिता पुष्पेंद्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुत्री की पीट-पीट कर हत्या करने वाला पिता पुष्पेंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन
नरौरा पुलिस की गिरफ्त बेटी की हत्या करने वाला आरोपी पिता पुष्पेंद्र। संवाद
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में दुकान से बिना जानकारी के टॉफी उठा लाने पर मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या के मामले के आरोपी पिता को पुलिस ने रतनपुर-चौढेरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने डंडा बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
गांव रतनपुर में बृहस्पतिवार को आरोपी पिता पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू ने घर में डंडे से 12 वर्षीय पुत्री पूजा की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे पूजा की मौत हो गई थी। शुक्रवार को मामले की भनक पुलिस में लगी जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। घटना के बाद ही आरोपी घर से भाग गया था। मामले में मृतका की मां आरती ने तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, अब शनिवार रात को पुलिस टीम ने आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू को रतनपुर चौढेरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि गांव की एक परचून की दुकान से टॉफी का डिब्बा लेकर आने की शिकायत मिली थी। उस समय वह शराब के नशे में था। नशे की हालत में शिकायत मिलने पर वह अधिक आक्रोशित हो गया। जिस पर उसने पुत्री पूजा 12 वर्ष को डंडे से पीटते हुए पूछा। लेकिन वह बताने को तैयार नहीं हुई, बार बार कहती रही कि वह नहीं लाई।
अधिक पीटने पर पुत्री ने कह दिया कि उसने वह डिब्बा जला दिया। गंभीर चोट लगने पर वह बेहोश हो गई। जिससे वह घबरा गया और शाम तक घर में बैठा रहा। बाद में उसकी मृत्यु हो जाने पर वह विचलित होकर घर का दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Trending Videos