सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief: Operations will start soon in the new building of the medical college

राहत : मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Relief: Operations will start soon in the new building of the medical college
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का भवन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का अप्रैल से संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नए ऑपरेशन थियेटर शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं। धरातल पर इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष तो षष्टम तल पर नेत्र, आर्थोपेडिक, ईएनटी व सर्जरी की सुविधा मिलेगी। नए भवन के संचालन होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos

जिला चिकित्सालय कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। अभी तक पुराने भवन में एक ही ऑपरेशन कक्ष में सर्जरी का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का नया भवन एक वर्ष पूर्व से बनकर तैयार है। यहां पर ऑपरेशन कक्ष से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए उपकरण आदि लगाए जा चुके हैं। जो शेष रह गए हैं उन सभी पर कार्य चल रहा है। एक ही परिसर में सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा। अब तक व्यवस्था ऐसी थी कि मरीजों को जांच, वार्ड और ऑपरेशन के लिए दो भवनों के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोट
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय के नए भवन में बिजली कनेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है। नए भवन में पांंच ऑपरेशन कक्ष शुरू करने के लिए कार्य चल रहा है। भूतल पर इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष तो षष्टम तल पर नेत्र, आर्थोपेडिक, ईएनटी, सर्जरी के ऑपरेशन कक्ष का संचालन शुरू होने से इलाज तेज और प्रभावी होगा। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed