हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक की टक्कर के बाद घिसटती गई बाइक, चिंगारी से लगी आग; दो युवकों की दर्दनाक मौत, VIDEO
पुलिस जांच में दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों की शिनाख्त कुशलपाल (पुत्र बिजेंद्र) और शोभित (पुत्र रतनसिंह) के रूप में हुई है। ये दोनों मृतक अलीगढ़ जिले के अतरौली के निवासी थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिसके घर्षण के कारण ट्रक में भी भीषण आग लग गई।
हाईवे पर मची अफरा-तफरी
यह हादसा सिकंदराबाद एनएच-34 पर जाट चौक के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अलीगढ़ के रहने वाले थे दोनों मृतक
पुलिस जांच में दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों की शिनाख्त कुशलपाल (पुत्र बिजेंद्र) और शोभित (पुत्र रतनसिंह) के रूप में हुई है। ये दोनों मृतक अलीगढ़ जिले के अतरौली के निवासी थे। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करा दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.