{"_id":"69c16f9828c08e987a0b02f8","slug":"salempur-and-bhatiawada-drains-will-be-reconstructed-costing-rs-15-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-150692-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सलेमपुर और भाटियावाड़ा नाले का होगा पुनर्निर्माण, खर्च होंगे डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सलेमपुर और भाटियावाड़ा नाले का होगा पुनर्निर्माण, खर्च होंगे डेढ़ करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर पालिका सलेमपुर, भाटियावाड़ा नाले का पुनर्निर्माण कराएगी। इस पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। नालों के पुनर्निर्माण से जल निकासी बेहतर होने से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
गांव सलेमपुर नाला ईद क्षेत्र, नई बस्ती, अनाज मंडी आदि क्षेत्रों का पानी लेकर जाता है। नाला पुराना होने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं, नाले का ढलान भी ठीक नहीं है। इससे जल निकासी नहीं होने से जलभराव होता है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और खराब हो जाती है। निकासी की रफ्तार धीमी होने के कारण घंटे सड़कों पर पानी भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
निकासी के नहीं होने से ईदगाह के सामने चिश्तिया कब्रिस्तान में भी पानी भर जाता है। नाले की ढलान को ठीक करने और जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से पालिका से मांग कर रहे हैं। मोहल्ला भाटियावाड़ा जामा मस्जिद क्षेत्र, पालिका क्षेत्र में होने वाले जल भराव की समस्या के समाधान के लिए भी जामा मस्जिद से निकलने वाले नाले का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जो मोहल्ला भाटिया वाड़ा से होते हुए जेवर नाले में गिरेगा। दोनों नालों के पुनर्निर्माण से करीब 20000 लोगों को जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि सलेमपुर नाल जामा मस्जिद से निकलने वाले नाले का पुनर्निर्माण कर जाएगा। इस पर करीब डेढ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्दी नालों का निर्माण होगा समस्या से राहत मिलेगी।
Trending Videos