फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shivratri: The auspicious time for *Jalabhishek* and offering *Kanwar* will begin at 5:30 AM.

शिवरात्रि: सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक व कांवड़ चढ़ाने का मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Shivratri: The auspicious time for *Jalabhishek* and offering *Kanwar* will begin at 5:30 AM.
बुलंदशहर। सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को है। इसे लेकर नगर से लेकर देहात तक के शिवालयों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन जलाभिषेक व कांवड़ चढ़ाने की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से होगी। पंडितों के अनुसार भगवान शिव को जलाभिषेक को पूरा दिन का शुभ मुहूर्त बन रहा है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ मार्ग व शिवालयों पर 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जा चुके हैं। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 11 अगस्त को प्रातः 05:30 बजे से शुरू होगी। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 बजे से 12:58 बजे तक और निशीथ काल (रात्रि पूजा) रात 11:59 बजे से अगले दिन बुधवार 12:43 बजे तक रहेगा। इस तरह से शिवरात्रि को पूरा दिन जलाभिषेक व कांवड़ चढ़ाने का मुहूर्त बन रहा है।
विज्ञापन

डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अनूपशहर में दो, अहार में एक, जनपद मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है। कांवड मार्गों की 24 घंटे तीन हजार से अधिक कैमरे निगरानी कर रहे हैं। कांवड़ मार्गों पर एएनपीआर कैमरे भी लगाए गए है, जो कांवड़ मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों की गति की निगरानी करेंगे, गति अधिक होने पर ऐसे वाहनों को स्वत: ही चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरसेप्टर वाहन भी कांवड़ मार्गों पर भ्रमण कर रहे हैं, जो सड़क मार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच करने और स्वचालित रूप से चालान काटने वाले हाईटेक वाहन हैं। सुरक्षा में तीन एसपी रैंक के अधिकारी, नौ डीएसपी के अलावा 80 निरीक्षक, 600 उपनिरीक्षक, 2000 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर से होने वाली गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed