फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shortage found in wheat procurement center stock; 123 bags could not be accounted for.

Bulandshahar News: गेहूं खरीद केंद्र के स्टॉक में मिली कमी, 123 कट्टों का नहीं मिला मिलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Shortage found in wheat procurement center stock; 123 bags could not be accounted for.
जहांगीराबाद में  गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार। संवाद

विज्ञापन
जहांगीराबाद। औरंगाबाद रोड स्थित प्रेमनगर गेहूं खरीद केंद्र पर शनिवार शाम को नायब तहसीलदार मुन्ने खान ने निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। जांच के दौरान अभिलेखों में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध गेहूं के कट्टों में अंतर पाया गया। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड के सापेक्ष करीब 123 कट्टों का मिलान नहीं हो सका।केंद्र पर गेहूं की खरीद जहांगीराबाद समिति के माध्यम से कराई गई थी। मामले की शिकायत समिति के उपसभापति रनवीर सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों से किए जाने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कराई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का मिलान किया गया।
इस दौरान समिति के सचिव से स्टॉक में कमी के संबंध में जानकारी ली गई लेकिन मौके पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी। वहीं, खरीद केंद्र प्रभारी अमित कुमार से भी रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर के संबंध में जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

टीम ने स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का संकलन किया। जांच के दौरान केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल का माहौल रहा। इस बाबत नायब तहसीलदार मुन्ने खान ने बताया कि निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed