{"_id":"69b98859f0313ae3b60fb0e3","slug":"smart-meter-balance-is-negative-electricity-worth-rs-500-is-being-automatically-cut-daily-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150367-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस निगेटिव, स्वयं कट जा रही प्रतिदिन 500 की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस निगेटिव, स्वयं कट जा रही प्रतिदिन 500 की बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली उपभोक्ताओं के घर लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। 13 मार्च से बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति स्वयं बंद होने लगी है। कई उपभोक्ता जानकारी के अभाव में कॉमन सर्विस सेंटर पर भुगतान कर रहे हैं, लेकिन भुगतान तुरंत आरएमएस सिस्टम में अपडेट न होने से बिजली बहाल होने में परेशानी आ रही है। अफसरों ने परेशानी से बचने के लिए पर्याप्त बैलेंस रखने की अपील की है।
जिलेभर में अब तक करीब 76 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के मीटरों में पुराना बकाया भी दर्ज है। मीटर लगाने के बाद निगम ने बकायेदार को बिजली बिल जमा करने का मौका दिया। साथ ही अन्य सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बैलेंस निगेटिव न रखने को कहा गया लेकिन 13 मार्च से स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य होने पर आपूर्ति खुद ही बंद हो जा रही है। कुछ उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग कर रहे हैं।
ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम पर काम करते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह बिजली का भी रिचार्ज कराना होगा। बैलेंस खत्म होने पर मीटर स्वयं आपूर्ति बंद कर देता है और रिचार्ज करने के बाद बैलेंस पॉजिटिव होने पर बिजली बहाल हो जाती है।
खुद कर सकते हैं स्मार्ट मीटर को रिचार्ज
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था पूरी तरह लागू हो गई है। प्रतिदिन 500 के करीब उपभोक्ताओं की स्वत: बिजली निगेटिव बैलेंस होने पर कट जा रही है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर का रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से घर बैठे कर सकते हैं। बताया कि जिन उपभोक्ताओं की आपूर्ति निगेटिव बैलेंस के कारण कट गई है, वह बैलेंस पॉजिटिव कर लें। बैलेंस पॉजिटिव होते ही बिजली चालू हो जाएगी।
Trending Videos